इंदौर/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर तेजी आने लगी है। सूबे में कई जिले ऐसे हैं, जहां हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। सोमवार को शहर में 379 नए मामले सामने आए हैं। इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 17161 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 5162 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 463 लोग अपनी जान गवा चुके हैं, तो वहीं 11536 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।
उज्जैन में 49 पॉजिटिव
उज्जैन जिले में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 2279 हो गई है। जबकि, 84 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 1754 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 557 केस एक्टिव हैं। इनमें से 200 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
धार में 44 पॉजिटिव
धार में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 1451 हो गई है। जबकि, 20 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 953 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 478 केस एक्टिव हैं। इनमें से 50 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
रतलाम में 23 पॉजिटिव केस
जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज से रात तक 23 और रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमें 15 रतलाम और 8 जावरा के केस हैं। जिले में अब तक कुल 1523 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से स्वस्थ हो चुके 1204 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। 30 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में 289 एक्टिव केस बचे हैं।